विद्यालय के निर्धन छात्र / छात्राओं के लिए विद्यालय में एक पुस्तकालय एवं बुक बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है । छात्र निर्धारित शुल्क जमा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं ।
प्रयोगात्मक विद्यालय में छात्र / छात्राओं के लिए भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान , जीव विज्ञान के लिए प्रयोगशाला उपलब्ध है जिनमें सम्बन्धित अध्यापकों द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में प्रयोग करवाया जाता है । व्यायाम शिक्षा : विद्यालय प्रांगण में वालीबाल , बैडमिन्टन का ग्राउण्ड उपलब्ध है जिसका नित्य अभ्यास भी खेल प्रशिक्षक द्वारा करवाया जाता है । वाहन सुविधा उपलब्ध है । अधिक जानकारी के लिए स्कूल कार्यालय से सम्पर्क करें ।
विद्यालय में सांस्कृतिक परिषद् के माध्यम से 15 अगस्त , 5 सितम्बर , 2 अक्टूबर , 26 जनवरी को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त वार्षिकोत्सव की भी परम्परा है जिनमें सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है । अतः जो छात्र इन कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं , वह सांस्कृतिक परिषद के प्रभारी के पास अपना नाम लिखवा सकते हैं ।
विद्यालय में साइकिल पर आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए साइकिल स्टैण्ड की सशुल्क व्यवस्था है । पूर्ण सुरक्षा दृष्टि से छात्रों को अपनी साइकिलें नियत साईकिल स्टैण्ड पर ताला लगाकर रखनी चाहिये । विद्यालय के बरामदों या कमरों में साइकिलें नहीं खड़ी की जानी चाहिए ।