सामान्य नियम एवं अनुशासन

1. प्रधानाचार्य स्वविवेक से बिना कारण बताये किसी भी छात्र को प्रवेश देने से मना कर सकते हैं ।


2. अभिभावक को अपने पुत्र / पुत्री से पढ़ाई के समय सीधे कक्षाओं में नहीं मिलना चाहिए वरन् इस कार्य के लिये सीधे प्रधानाचार्य से सम्पर्क स्थापित करना चाहिये ।


3. विद्यालय भवन , पंखे , फर्नीचर अन्य किसी भी साज - सज्जा अथवा सामान को हानि पहुंचाने की स्थिति में विद्यार्थी पर न केवल व्यक्तिगत अथवा सामूहिक जुर्माना किया जा सकता है वरन् विद्यालय से निष्कासित ( Expel ) भी किया जा सकता है ।


4. विद्यालय के नियमों का उल्लंघन , अनुशासन भंग करने , आपत्तिजनक आचरण करने वाले विद्यार्थियों के स्थानान्तरण प्रमाण - पत्र T.C. में  प्रतिकूल प्रवृष्टि की जा सकती है ।

© Copyright 2022 All Rights Reserved सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल