• iconकेसर इंटर कॉलेज बहेड़ी बरेली iconchandrabhanusingh306@gmail.com

कॉलेज कोड - 261064

खुलने का समय : सोमवार से शनिवार - सुबह 8 से शाम 5 बजे तक

प्रवेश प्रक्रिया

प्रवेश

  • 1) कक्षा 6 में प्रवेश हेतु शिक्षा सत्र के आरम्भ में पंजीकृत छात्रों को निर्धारित रिक्त स्थानों पर योग्यता के अनुसार ही प्रवेश दिया जायेगा ।
  • 2) कक्षा 7 तथा 8 में विद्यालय के क्रमश : कक्षा 6 व 7 के गृह परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता है । इसके अतिरिक्त स्थान रिक्त होने पर योग्यता सूची के आधार पर प्रवेश हेतु विचार किया जायेगा ।
  • 3) कक्षा 9 में प्रवेश के लिए सर्वप्रथम इसी विद्यालय के कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को योग्यता सूची के आधार पर ही वर्ग विशेष में प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाती है । स्थान रिक्त होने की स्थिति में अन्य विद्यालयों के छात्रों को योग्यता सूची के आधार पर ही प्रवेश दिया जायेगा ।
  • 4) कक्षा 10 में इसी विद्यालय की कक्षा 9 से उत्तीर्ण छात्र प्रवेश प्राप्त करते हैं । सामान्यता इस कक्षा में बाहरी छात्रों का प्रवेश संभव नहीं होता । केवल स्थान रिक्त होने पर विशेष परिस्थितियों में स्थानान्तरण / उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार प्रवेश दिया जायेगा ।
  • 5) कक्षा 11 में प्रवेश कक्षा 10 में प्राप्त अंक व मेरिट के आधार पर किया जायेगा ।
  • 6) कक्षा 12 में प्रवेश के लिए कक्षा 10 की भांति प्रवेश नियम लागू होगें ।

नाम पृथकीकरण एवं पुनः प्रवेश

  • 1) शिक्षा संहिता के अनुसार 10 कार्य दिवसों में निरन्तर अनुपस्थित रहने पर , अथवा माह के अन्तिम कार्य दिवस की तिथि तक शुल्क जमा न करने की दशा में छात्र काे अनुसार ही प्रवेश दिया जायेगा ।
  • 2) पुन : प्रवेश हेतु छात्र की शैक्षिक प्रगति एवं आचरण के सम्बन्ध में पूर्ण संतुष्टि होनेर प्रवेश हेतु विचार किया जायेगा ।
  • 3) पुन : प्रवेश के समय छात्र के पिता अथवा अभिभावक का प्रधानाचार्य के सम्पर्क करना अनिवार्य होगा ।।
  • 4) शिक्षा संहितानुसार दोनों सत्रांशों अर्थात् जुलाई तथा जनवरी के प्रथम तीन दिवसों में निरन्तर अनुपस्थित रहने पर छात्र का नाम पंजिका से काट दिया जायेगा ।
  • 5) प्रवेश लेने के 6 माह के अन्दर किसी भी कारणवश टी . सी . कटवाने पर 6 माह का शुल्क देय होगा एवं 6 माह के बाद टी.सी. कटवाने पर सम्पूर्ण वर्ष का शुल्क देय होगा ।