• iconकेसर इंटर कॉलेज बहेड़ी बरेली iconchandrabhanusingh306@gmail.com

कॉलेज कोड - 261064

खुलने का समय : सोमवार से शनिवार - सुबह 8 से शाम 5 बजे तक

भविष्य में उनके ही सपने साकार होते हैं जो इसकी रूपरेखा वर्तमान में ही बनाते हैं । हम सबके पास अपनी एक कर्मभूमि होती है जिस पर कर्म करके हमें अपने भविष्य रूपी सुन्दर इमारत का निर्माण करना होता है । अपनी इसी सोच को साकार रूप देने और ' सा विद्या या विमुक्तये ' के दार्शनिक तत्व से अनुप्राणित होकर हमने इस विद्यालय में सर्वोत्तम छात्र / छात्राओं को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है । इस विद्यालय में हम आप सबके सहयोग से एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ पर न केवल प्राचीनकाल की गुरु - शिष्य परम्परा जीवित रहे अपितु • आधुनिककाल की वैज्ञानिक तकनीकों का भी बेहतर से बेहतर उपयोग हम कर सकें तथा अपने छात्र / छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से एक ऐसा मंच प्रदान कर सकें जिसमें वे समाज में सम्मानपूर्वक तथा स्वाभिमान से रह सकें और देश तथा समाज को नई दिशा व अच्छे परिवर्तन दे सकें ।

प्रधानाचार्य

श्री चंद्र भानु सिंह